Sunday, September 13, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

अवैध रेत परिवहन पर एलसीबी का शिकंजा!

1 टिप्पर व 3 ट्रैक्टर समेत 30.30 लाख रुपये का माल जब्त; 6 आरोपियों पर मामला दर्ज
गोंदिया : स्थानीय अपराध शाखा, गोंदिया ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टिप्पर और तीन ट्रैक्टर समेत कुल 30.30 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया। कार्रवाई में छह आरोपियों के खिलाफ दावनीवाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक गोंदिया गोरख भामरे के निर्देश तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में 1 सितंबर 2026 को पुलिस टीम जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि दावनीवाड़ा थाना क्षेत्र के महालगांव घाट स्थित वैनगंगा नदी के पात्र से अवैध रूप से रेत निकालकर ट्रैक्टर और टिप्पर के माध्यम से परिवहन एवं बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महालगांव से धापेवाड़ा जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद महालगांव की ओर से एक टिप्पर और तीन ट्रैक्टर आते दिखाई दिए। पुलिस ने सभी वाहनों को रोककर पंचों की मौजूदगी में जांच की। जांच के दौरान चारों वाहनों में रेत पाई गई। वाहन चालकों से रेत परिवहन के परमिट के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उनके पास रेत परिवहन का कोई वैध परमिट नहीं है और उक्त रेत महालगांव घाट स्थित वैनगंगा नदी से निकालकर बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अशोक लेलैंड कंपनी का एक छोटा टिप्पर, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये तथा उसमें भरी 2 ब्रास रेत की कीमत 12 हजार रुपये, कुल 15 लाख 12 हजार रुपये का माल जब्त किया। इसके अलावा तीन स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिनकी कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये तथा उनमें भरी 3 ब्रास रेत की कीमत 18 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की गई। इस प्रकार पुलिस ने कुल 30 लाख 30 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने सागर कन्हैय्यालाल नेवारे (28), निवासी कुंभारटोली, आमगांव; टिप्पर मालिक प्रकाश राऊत, निवासी आमगांव; ट्रैक्टर चालक अंकित कामठे, निवासी खुर्शीपार, तहसील खैरलांजी, जिला बालाघाट; ट्रैक्टर मालिक राजू अनंतराम बंबारे (36), निवासी महालगांव; ट्रैक्टर चालक-मालिक चैनलाल मदारीलाल बंबारे (51), निवासी महालगांव; तथा ट्रैक्टर चालक-मालिक चरण भाऊलाल मंदरेले (35), निवासी महालगांव के खिलाफ दावनीवाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।

इन्होंने की कारवाई…
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देशानुसार तथा पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिसकर्मियों पोहवा संजय चव्हाण, पोहवा सोमेन्द्रसिंग तूरकर, पोहवा रियाज शेख, पोहवा दीक्षितकुमार दमाहे, पोहवा सुबोध बिसेन एवं पोशि छगन विठ्ठले ने की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular