Tuesday, August 25, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

कपलिंग की चपेट में आने से मजदूर की मौत; अदानी पावर प्लांट की घटना

गोंदिया : तिरोडा स्थित अदानी पावर प्लांट में ट्रेन से भरा कोयला खाली करते समय कपलिंग की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी. यह घटना शनिवार, 29 मार्च की दोपहर के समय घटित हुई. मृत मजदूर का नाम मध्यप्रदेश निवासी संजय यादव बताया गया है. प्राप्त जानकारीनुसार तिरोडा स्थित अदानी पावर प्लांट में ट्रेन के माध्यम से कोयल लाया जाता है, जिसे प्लांट के अंदर स्थित यार्ड में खाली किया जाता है. अदानी पावर प्लांट में बिते आठ दिनों से कामगारों की हड़ताल के चलते बाहर से अस्थाई कामगारों को काम पर बुलाया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश निवासी संजय यादव यह शनिवार 29 मार्च की दोपहर ट्रेन से कोयला खाली करने का कार्य कर रहा था. इसी दौरान ट्रेन के डब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग की चपेट में आने से सिर पर गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया. जिसे उपचार के लिए नागपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में रवाना किया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत होने की जानकारी सामने आई है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular