Monday, April 13, 2026
spot_img

गुम हुये 51 मोबाइल मालिकों को लौटाए, शहर पुलिस की कार्रवाई

गोंदिया : शहर क्षेत्र से पीछले 2 माह में गुम हुए मोबाइल की शिकायत शहर थाने में की गई थी. पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते ने उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खोए हुए मोबाइल फोन को वैज्ञानिक तरीके से खोजने के आदेश दिए. जिसके अनुसार स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस सिपाही अशोक रहांगडाले ने मोबाइल एप्लिकेशन को केंद्र सरकार के केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) एप्लिकेशन/पोर्टल पर अपलोड किया और गोंदिया शहर डीबी टीम के साथ मिलकर थाना क्षेत्र से कुल 51 मोबाइल फोन बरामद किए. जिनकी कीमत 4 लाख 60 हजार रुउपय बताई गई है. उक्त मोबाइल 29 जून को उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर, पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, सहायक पुलिस निरीक्षक हनवते, पुलिस उपनिरीक्षक डोंगरवार के हस्ते मालिकों को लौटाए गए. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, हवलदार कवलपालसिंग भाटिया, दीपक रहांगडाले, सुदेश टेंभरे, सतीश शेंडे, निशिकांत लोंदासे, प्रमोद चव्हाण, सिपाही अशोक रहांगडाले, दिनेश बिसेन, सुभाष सोनवाने, मुकेश रावते, राकेश बंजारे, सोनू नागपुरे, प्रमोद शेंडे, योगेश रहिले, रोशन येरणे ने की.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

और पढ़ें

Most Popular