Monday, August 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

3 दिनों से कुंए में गिरी बिल्ली का किया रेस्क्यू; नागरिकों के प्रयास से बची जान

गोंदिया : शहर के प्रभाग क्रमांक 17, चंद्रशेखर वॉर्ड के एक मकान में स्थित कुंए में पिछले 2 दिन पूर्व एक बिल्ली गिर गई थी. इसकी सूचना पूर्व पार्षद निर्मला मिश्रा को दी गई. जिसके पश्चात मंगलवार, 12 अगस्त को दिलीप मिश्रा व सजग नागरिकों ने कुंए में गिरी बिल्ली का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया. जिससे उसकी जान बच गई.
पानी की तलाश में जंगली पशु, जानवर जंगल से भटक जाते है. यह जानवर रात के अंधेरे में या भागते हुए खेत के कुंए में गिरने की घटना हमेशा देखने को मिलती है. यह घटनाएं अक्सर जंगल से सटे खेतों में स्थित बिना मुंडेर के कुंए में घटती है. लेकिन ऐसी ही एक घटना शहर में घटित हुई है. प्रभाग क्रमांक 17, चंद्रशेखर वॉर्ड के किराणा व्यापारी बलीराम डोरले के मकान के पास एक कुंआ है. इसी कुंए में एक बिल्ली रात के अंधेरे में गीर गई. यह बिल्ली पिछले 2-3 दिनों से इस कुंए में गिरी हुई थी. इसी बीच डोरले परिवार के सदस्यों को कुंए में बिल्ली गिरी पडी हुई दिखाई दी. इसकी सूचना तुरंत पूर्व नप सभापती तथा पूर्व पार्षद निर्मला मिश्रा को दी गई. सुचना के आधार पर मंगलवार की सुबह दिलीप मिश्रा की अगवाई में कुंए में एक शख्स को उतारा गया व सिढी तथा रस्सी बालटी की मदद से 3 दिनों से कुंए गिरी बिल्ली का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई गई. यह उत्कृष्ट कार्य दिलीप मिश्रा, जगदीश तिडके, निक्की डोरले व अरुण तिडके द्वारा किया गया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular