Tuesday, September 22, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश से अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख का माल जब्त

गोंदिया : मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र में अवैध शराब की तस्करी कर उसे वर्धा ले जाने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा (LCB) की टीम ने सालेकसा क्षेत्र में दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से व्हिस्की, बीयर, विटारा ब्रेजा कार, आईफोन मोबाइल और नकली स्टिकर समेत 12 लाख 98 हजार 980 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई 16 अगस्त 2026 को सालेकसा थाना क्षेत्र में की गई।
पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में टीम अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से बिना परमिट शराब लाकर टेंभूटोला से पिपरिया मार्ग होते हुए एक चारपहिया वाहन से वर्धा ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टेंभूटोला-पिपरिया मार्ग पर नाकाबंदी कर एक सफेद रंग की विटारा ब्रेजा कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार संजय सदाशिव राऊत (51), निवासी श्रीराम कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 6, बोरगांव मेघे, जिला वर्धा और योगेश गोपाल पांडे, निवासी बोरगांव मेघे, जिला वर्धा से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रॉयल स्टैग व्हिस्की की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि टेंभूटोला स्थित एक मकान में मध्यप्रदेश के लांजी क्षेत्र से शराब और बीयर खरीदी गई थी। मध्यप्रदेश के स्टिकर हटाकर उस पर कथित तौर पर “Maharashtra State Only” के नकली स्टिकर लगाए जा रहे थे। इसके बाद शराब को ब्रेजा कार से वर्धा ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने कार और मकान की तलाशी लेकर रॉयल स्टैग व्हिस्की व किंगफिशर बीयर के 34 बॉक्स में कुल 695 नग, जिसकी कीमत 2 लाख 73 हजार 910 रुपये, एक विटारा ब्रेजा कार कीमत 8 लाख रुपये, एक एप्पल कंपनी का आईफोन कीमत 50 हजार रुपये तथा नकली स्टिकर व अन्य सामग्री कीमत 77 हजार 70 रुपये बरामद की। इस प्रकार आरोपियों के कब्जे से कुल 12 लाख 98 हजार 980 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सालेकसा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता तथा महाराष्ट्र शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पोहवा विठ्ठलप्रसाद ठाकरे, पोहवा संजय चव्हाण, पोहवा सोमेन्द्रसिंग तुरकर, पोहवा सुबोधकुमार बिसेन, पोहवा इंद्रजित बिसेन तथा पोशी हंसराज भांडारकर शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular