Friday, June 5, 2026

1.67 लाख के गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

स्थानिय अपराध शाखा व रामनगर पुलिस की कार्रवाई
गोंदिया : शहर के मालधक्का, मनुमान मंदिर के आगे रेलटोली में स्थानीय अपराध शाखा व रामनगर पुलिस ने गांजा ले जा रहे विधि संघर्ष बालक सहित दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने 1 लाख 67 हजार 500 रुपये कीमत का 8 किलो 325 ग्रॅम गांजा जब्त किया है. देवेंद्रा धनेश्वर बेहरा (उम्र 48, निवासी कादलिमुंडा ता. किशोरनगर, जि. अंगुल ओडीसा) व विधिसंघर्ष बालक (उम्र 17, निवासी माहुलमुंडा साही, ता. किशोरनगर, जि. अंगुल उडीसा) ऐसे आरोपीयों के नाम हैं.
स्थानीय अपराध शाखा को जानकारी मिली कि ओडिसा से रायपुर रेलवे मार्ग से रामनगर परिसर में गांजा आने वाला है. जानकारी के आधार पर रामनगर पुलिस व स्थानीय अपराध शाखा ने मालधक्का, हनुमान मंदिर के आगे रेलटोली में जाल बिछाया. इस बीच अवैध रुप से गांजा ले जा रहे विधि संघर्ष बच्चे सहित दो आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा गया. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर दोनों बैग की जांच की गई. जिसमें सेलोटेप से लिपटे हुए 8 बंडल बरामद हुए. बंडल की पंचों के समक्ष जांच की गई तो उसमें हरे, नम पत्ते, फुल व बीजों का मिश्रण ऐसा कुल 8 किलो 325 ग्रम गांजा पाया गया. जिसकी कीमत 1 लाख 67 हजार 500 रु. बताई गई है. वरिष्ठों के निर्देश पर जब्ती प्रक्रिया की कार्रवाई की गई. उडिसा राज्य के अंगुल जिले के माहुलमुंडा साही निवासी आरोपी देवेंद्रो धनेश्वर बेहरा (48) व 17 वर्षिय विधि संघर्ष बच्चे के खिलाफ रामनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई वरिष्ठों के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्ष दिनेश लबडे, रामनगर के पुलिस निरीक्ष प्रविण बोरकुटे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजुरकर, पुलिस उपनिरीक्षक शरद सैदाने, हवलदार राजू मिश्रा, महेश मेहर, नेवालाल भेलावे, भुवनलाल देशमुख, सुजित हलमारे, संतोष केदार, दुर्गेश पाटिल, सिपाही घनश्याम कुंभलवार, रामनगर थाने के पुलिस उपनिरीक्षक अमोल वाघमोडे, सहायक फौजदार राजेश भुरे, हवलदार सुनीलसिंह चव्हाण, सरोज घरडे, सिपाही कपील नागपुरे, सिपाही श्याम फुंडे ने की.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular