Monday, September 14, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

24 घंटे के अंदर 73 हजार के आभूषण जब्त

शहर डी.बी. टीम की कार्रवाई
गोंदिया : शहर थाने के तहत जनता कॉलोनी निवासी फिर्यादी शालु मिथलेश कोसरकर के घर से अज्ञात आरोपियों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर 73 हजार 200 रु. कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिया. फिर्यादी की शिकायत पर शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. आरोपियों की तलाश पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन में डी.बी. टीम कर रही थी. इसी बीच जानकारी मिली कि मुख्य डाकघर के सामने एक व्यक्ति सोने-चांदी के आभूषण बेचने के लिए आया है. जानकारी के आधार पर एक विधिसंघर्ष बच्चे को हिरासत में लिया गया. उसकी तलाशी ली गई. उसके पास से 73,200 रु. कीमत के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए गए. युवक नाबालिग होने के कारण उसे अभिभावक को सौंप दिया गया. डी. बी. टीम ने 24 घंटे के भीतर अपराध को सुलझाकर सराहनीय कार्य किया है. जांच हवलदार सतिश शेंडे कर रहे हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहीणी बानकर के निर्देश पर शहर थाने के पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, डी.बी. टीम के हवलदार सतिश शेंडे, सुदेश टेंभरे, निशिकांत लोंदासे, प्रमोद चव्हाण, दीपक रहांगडाले, सिपाही दिनेश बिसेन, सुभाष सोनवाने, मुकेश रावते, अशोक रहांगडाले, प्रमोद शेंडे ने की.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular