Saturday, June 6, 2026

देशी कट्टा लेकर घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया अरेस्ट

गोंदिया : किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे एक व्यक्ति को देशी कट्टा (पिस्तौल) के साथ रावनवाड़ी पुलिस ने पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की। आरोपी राजु हिरालाल मेश्राम (उम्र ४२ नि. मंगरुटोला (लंबाटोला) ता.जि. गोंदिया) बताया गया है।
पुलिस को मुखबीर के माध्यम से खबर मिली थी कि रावनवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मंगरुटोला (लंबाटोला) से पांजरा के कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति सफेद थैली में एक देशी गावठी कट्टा लेकर घूम रहा है। ये खबर मिलते ही पुलिस 14 जून के दोपहर 12 से 1 के दौरान मंगरुटोला (लंबाटोला) से पांजरा रास्ते पर निकली, तब उन्हें वो व्यक्ति सफेद थैली के साथ घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उस व्यक्ति के पास जाकर उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम राजु हिरालाल मेश्राम उम्र ४२ नि. मंगरुटोला (लंबाटोला) ता.जि. गोंदिया बताया। जब उसकी तलाशी पंच के समक्ष ली गई तो, उसके पास से सफेद थैली में रखी एक लोहे की धातु की पिस्तौल जैसा देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उसकी अंदाजीत किंमत 15000 रुपये बताई है। देशी कट्टा कहा से लाया पूछने पर उसने समाधानकारक जवाब नही दिया। पुलिस ने उसके पास से मिले कट्टे को जब्त कर उसके विरुद्ध रावणवाडी थाने में भारतीय हथियार कानून की धारा 3, 25 अन्वये अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई रावनवाड़ी पुलिस कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, एसडीपीओ श्रीमती रोहीणी बनकर के मार्गदर्शन में रावणवाडी पुलिस के वैभव पवार, पोलीस उपनिरीक्षक पूजा जाधव, हवालदार जगत बर्वे, गिरीष पांडे, सुशील मल्लेवार, बुराडे, चालक लेकुरवाळे, खरबडे ने की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular