Saturday, June 6, 2026

आग में तीन घर जलकर खाक; बटाना की घटना

गोंदिया : तहसील के ग्राम बटाना के तीन घरो में अचानक आग लगने से घर जलकर खाक हो गए. इस आग मे अन्नधान्य के साथ जीवनावश्यक वस्तु भी जलकर खाक हो गई. यह घटना शुक्रवार, 29 अगस्त की रात 8.30 बजे के दौरान घटित हुई. सौभाग्य से इस घटना में किसी भी प्रकार की जीवित हानी नही हुई. इस घटना में तिनों घर मालिको का लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है. नुकसानग्रस्त घर मालिकों के नाम सचिन रहांगडाले, नुतनलाल रहांगडाले, छत्रपाल रहांगडाले बताया गया है. आग किस वजह से लगी इसकी जानकारी नही मिल पाई है. इस घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा स्थानिक तलाठी व तहसील प्रशासन को दी गई है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular