Tuesday, September 15, 2026
spot_img
spot_img
spot_img

चिचगढ़ पुलिस की तस्करों पर कार्रवाई, 2.81 लाख की विदेशी शराब बरामद

गोंदिया : चिचगढ़ थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती कर रही पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार का पीछा कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब का जखीरा जब्त किया है. यह कार्रवाई गोठनपार-वडेकसा के बीच वन क्षेत्र में की गई. इस कार्रवाई में पुलिस ने गोवा कंपनी की 231 बोतल विदेशी शराब व चौपहिया वाहन ऐसा कुल 2 लाख 81 हजार 185 रुपये का माल जब्त किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिचगढ़ थाने के कर्मचारी रात के दौरान गश्त कर रहे थे. इसी दौरान शुक्रवार की सुबह एक चौपहिया वाहन क्र. सीजी 08/ एजे 8334 संदिग्ध स्थिति में ककोड़ी की ओर जाते हुए दिखाई दिया. संदेह होने पर वाहन को रोकने के लिए बोला गया. लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी. वाहन का पीछा कर वाहन को गोठनपार- वडेकसा के बीच स्थित वन क्षेत्र में पकड़ा गया. इस दौरान वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया. इस कार्रवाई में पुलिस ने गोवा कंपनी की 31 हजार 185 रुपये कीमत की 131 बोतले व 2 लाख 50 हजार रुपये कीमत का चौपहिया वाहन ऐसा कुल 2 लाख 81 हजार 185 रुपये का माल जब्त कर लिया. फरार आरोपी की तलाश जारी है. यह कार्रवाई चिचगढ़ थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक जनार्दन हेगडकर, हवलदार राऊत, मरस्कोल्हे ने की.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular