Tuesday, May 12, 2026

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; नवाटोला की घटना

देवरी, (गोंदिया) : देवरी शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम नवाटोला में एक महिला की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना सोमवार, 23 जून को करीब दोपहर 12 बजे के दौरान घटित हुई. मृतक महिला का नाम सालेकसा तहसील के गिरोला निवासी सेखा सुरेश पंधरे (36) तथा घायल व्यक्ति का नाम सोनारटोला निवासी जियालाल महादेव छोटे बताया गया है. देवरी शहर क्षेत्र में भारी यातायात की समस्या अभी भी गंभीर बनी हुई है. इस भारी यातायात के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है. इसी बीच जानकारी के अनुसार सेखा पंधरे मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – एवी 4587 से नवाटोला से शिरपुरबांध जा रही थी. इसी दौरान नवाटोला में नेशनल हाईवे पर सुखसागर होटल के आगे ट्रक क्र. सीजी 04 – एनके 3726 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. जिसमें महिला की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मोटरसाइकिल चालक जियालाल छोटे बाजू में गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही देवरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था लेकिन उसे शिरपुर चेक पोस्ट के पास पकड़ लिया गया है. घायल व्यक्ति को ग्रामीण अस्पताल देवरी में भर्ती किया गया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

और पढ़ें

Most Popular