गोंदिया : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल 20 व 21 अगस्त को भंडारा और गोंदिया जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गुरुवार 20 अगस्त को दोपहर 1 से 2 बजे तक भंडारा स्थित शासकीय विश्रामगृह में प्रफुल्ल पटेल पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा करने के साथ कार्यकर्ताओं की समस्याओं एवं सुझावों को भी जानेंगे। इसके बाद शुक्रवार, 21 अगस्त को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक गोंदिया के रामनगर स्थित उनके निवास पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान जिले के संगठनात्मक मुद्दों के साथ पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।प्रफुल्ल पटेल के साथ राज्यसभा सदस्य राजेंद्र जैन सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। पार्टी की ओर से भंडारा एवं गोंदिया जिले के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।





